सिद्धार्थनगर 19 जनवरी 2026 :
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, ग्राम स्तर पर सतत निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही एवं किसी भी आपराधिक घटना की समय से सूचना पुलिस को दिए जाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच एक सशक्त कड़ी हैं। गांव स्तर पर शांति सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ग्राम प्रहरी अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी गण तथा जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर,: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
