श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा भक्तिमय हुआ माहौल

सिद्धार्थनगर : विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर सिरवत में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सेमरा स्थित बाबा पलटनदास मंदिर तक संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। गगनभेदी जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण राममय एवं भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें आयोजन की भव्यता को दर्शा रही थीं।

कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस महायज्ञ में कथा वाचन के रूप में पूज्य अन्नपूर्णा जी द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं यज्ञ संयोजक के रूप में पं. सोमनाथ शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रसून शुक्ला शशि कुमार शुक्ला डॉ. दिनेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का सृजन हुआ है जिससे ग्रामीणों में विशेष हर्ष और उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *