सिद्धार्थनगर 4 दिसंबर 2025 :
सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और S S B ककरहवां की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा। बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवां भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई
यह संयुक्त अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा
क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में संचालित हुआ।
कार्यवाही का नेतृत्व थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह ने किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. प्रदीप कुमार पुत्र सुग्रीव
निवासी दूल्हा शुमाली टोला ककरहवां थाना मोहाना सिद्धार्थनगर
2. शिव चरण पुत्र गजराल
निवासी दूल्हा शुमाली टोला ककरहवां थाना मोहाना सिद्धार्थनगर
दोनों को चेक पोस्ट ककरहवां के पास चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा गया। बरामद माल को विधिक प्रक्रिया के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवां भेजा गया।
संयुक्त टीम का विवरण
S I वीरेंद्र यादव चौकी प्रभारी ककरहवां थाना मोहाना
उ• नि• सुमित कुमार S S B ककरहवां मय टीम
H C उमेश कुमार चौकी ककरहवा थाना मोहाना
का• पिंटू सरोज चौकी ककरहवां थाना मोहाना
📌 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
