जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में प्रधान संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 17 नवम्बर 2025:

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधान संघ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत प्रधान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

बैठक में प्रधान संघ द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने ग्राम प्रधानों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

किसानों को जागरूक किया जाए कि पराली न जलाएं क्योंकि इससे मृदा शक्ति कमजोर होती है और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान SIR के अंतर्गत बीएलओ की फॉर्म भरने व अपलोड कराने में सहायता करने की अपील की।

ठंड बढ़ने के मद्देनज़र गौशाला में तिरपाल भूसा और हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

गांवों की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान किसी भी समस्या या सुझाव को लिखित रूप में प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह डीसी मनरेगा संदीप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा तथा प्रधान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *