सिद्धार्थनगर में 50 बेड के विश्राम सदन का भव्य लोकार्पण जगदंबिका पाल बोले यह जनपदवासियों के लिए वरदान

सिद्धार्थनगर 16 नवम्बर 2025:

माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर मद से निर्मित 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन का लोकार्पण शनिवार को भव्य समारोह में किया गया।

मुख्य अतिथि मा• सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल

विशिष्ट अतिथि पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. त्यागी

मा• विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा

प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान

स्वतंत्र निदेशक पावरग्रिड युगेश कुमार दीक्षित

कार्यपालक निदेशक शिव तपस्या पासवान

और जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर विश्राम सदन का उद्धाटन किया।

इसके बाद अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और परिसर में पौधरोपण भी किया।

सांसद जगदंबिका पाल बोले ऐतिहासिक दिन मरीजों के परिजनों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

बीएसए ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद पाल ने कहा

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए यह विश्राम सदन एक वरदान है।

पावरग्रिड द्वारा 500 हैण्ड पम्प और 500 सोलर लाइट भी जिला प्रशासन को सौंपे जाने की जानकारी दी।

सांसद ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और प्रधानमंत्री द्वारा 9 मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण ऐतिहासिक है।

उन्होंने पावरग्रिड से आग्रह किया कि पीजीआई डॉक्टर टेलीमेडिसिन के माध्यम से सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के मरीजों को सेवाएं दें।

काला नमक चावल के वैश्विक विस्तार और सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता संदेश का भी उल्लेख किया।

पावरग्रिड सीएमडी आर. के. त्यागी ने कहा सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

अपने संबोधन में उन्होंने कहा

सिद्धार्थनगर का सांस्कृतिक महत्व अत्यंत ऊंचा है।

पावरग्रिड शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहा है।

नेपाल भूटान से आने वाली बिजली यूपी से होकर देश के अन्य भागों में जाती है इसलिए यूपी पावरग्रिड के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्राम सदन से तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारियों ने भी रखे विचार

विधायक विनय वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि

सांसद जी के प्रयास से जनपद में बड़े कार्य हो रहे हैं।

विश्राम सदन ऑडिटोरियम सहित कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने जताया आभार

डीएम ने कहा

पावरग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन 500 हैंडपंप और 500 सोलर लाइट दिया जाना सराहनीय है।

सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जिला है, इन सुविधाओं से जनपद को बड़ा लाभ मिलेगा।

इंडिकेटर्स में सुधार के लिए सभी से सहयोग अपेक्षित है।

पावरग्रिड ने जिला प्रशासन को सौंपा विश्राम सदन + 500 हैंडपंप + 500 सोलर लाइट

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग

के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर तथा बड़ी संख्या में जनपद के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *