छठ पर्व पर खोया पाया केंद्र की सराहनीय पहल पुलिस ने मेले में बिछड़े 26 बच्चों को परिजनों से मिलवाया

सिद्धार्थनगर 28 अक्टूबर 2025 :

छठ पर्व के अवसर पर मानवता और संवेदन शीलता का अद्भुत उदाहरण तब देखने को मिला जब थाना सिद्धार्थनगर खोया पाया पुलिस केंद्र टीम ने मेले में बिछड़े 26 बच्चों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 27/28 अक्टूबर 2025 को सिद्धार्थनगर के जमुआर नाला छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान मेले की भीड़ में कई छोटे बच्चे अपने अभिभावकों से बिछड़ गए। स्थिति की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को खोया पाया पुलिस केंद्र पर पहुंचाया।

वहाँ पर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए और सभी 26 बच्चों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवा दिया गया।

अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर अभिभावकों की आँखों में खुशी और राहत के आँसू छलक उठे। परिजनों ने पुलिसकर्मियों के मानवीय व्यवहार और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि

> जनसेवा ही पुलिस की सच्ची पहचान है और त्योहारों पर जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान खोया पाया केंद्र पर मौजूद पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिसकर्मियों को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता प्रदान की जा सके।

📍 स्थान: जमुआर नाला सिद्धार्थनगर

📅 तारीख: 28 अक्टूबर 2025

🖊️ रिपोर्ट: अर्जुन कुमार अग्रहरी

📺 Live 24 India News Siddharthnagar

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *