सिद्धार्थनगर 28 अक्टूबर 2025 :
छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को कस्बा नौगढ़ स्थित जमुआर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं आवागमन मार्ग प्रकाश व्यवस्था स्वच्छता एवं पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जनभावनाओं से जुड़ा पर्व है, अतः श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर एवं अन्य राजस्व व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।
📍 स्थान: जमुआर छठ घाट नौगढ़
📅 तारीख : 28 अक्टूबर 2025
🖊️ रिपोर्ट: अर्जुन कुमार अग्रहरी
📺 Live 24 India News Siddharthnagar
