दिनांक: 06 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: शोहरतगढ़, वार्ड नं. 10 गांधीनगर, सिद्धार्थनगर
स्वच्छ भारत मिशन की बात करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब गंदगी फैलाने वालों के मौन दर्शक बन गए हैं।
शोहरतगढ़ के शिव बाबा मंदिर के पास आज फिर सड़क किनारे सफाईकर्मियों द्वारा कूड़ा गिराया गया।
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें कीं सोशल मीडिया पर वीडियो डाले यहाँ तक कि मामला नगर पंचायत और अधिशासी अधिकारी तक पहुँचा लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।
यही नहीं जुलाई से पहले वार्ड सभासद द्वारा अपने घर के पास की नालियाँ ढक्कन सहित बनवाई गईं जबकि कुछ ही दूरी पर यह नाला आज तक अधूरा पड़ा है।
इस खुले नाले में पहले भी गाय का बछड़ा गिर चुका है जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि
> नगर पंचायत सफाई सिर्फ बाजारों की सड़कों तक सीमित रखती है। हमारे मोहल्ले की तरफ झाड़ू तक नहीं लगाई जाती। यहां के बच्चे इसी रास्ते स्कूल जाते हैं और मवेशी गंदगी में घूमते हैं।
लोगों ने सवाल उठाया
➡️ क्या यह क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा में नहीं आता?
➡️ और अगर आता है तो यहां की अनदेखी क्यों?
नगर पंचायत, वार्ड सभासद और अधिशासी अधिकारी की लापरवाही के कारण
यह क्षेत्र स्वच्छ भारत मिशन नहीं बल्कि गंदगी अभियान का प्रतीक बन चुका है।
📸 साक्ष्य:
आज सुबह का नया कूड़ा ढेर ताज़ा फोटो वीडियो उपलब्ध
शिव बाबा मंदिर रोड खुला नाला और झाड़ियां
वार्ड सभासद के घर के पास बनी ढक्कनयुक्त नाली की तुलना
📍रिपोर्ट: अर्जुन कुमार अग्रहरी
जिला संवाददाता – Live 24 India News
स्थान: शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
