लाइव 24 इंडिया न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़: ग्राम लुचियां में चोरी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान डॉक्टर पवन मिश्रा के नेतृत्व में रात्रि में विशेष पहरा दिया जा रहा है। लाइव 24 इंडिया न्यूज़ टीम वहां पर पहुंची और देखा कि डॉक्टर पवन मिश्रा अपने पहरेदार के साथ रात 9:00 बजे से रात 3:00 बजे तक गांव में गश्त करते हैं। प्रधान जी द्वारा बताया गया कि टॉर्च सिटी के माध्यम से पर्याप्त रोशनी भी गांव वालों को उपलब्ध कराई गई है। पहरेदार पूरी सतर्कता के साथ गांव में चौकसी करते रहते हैं।
डॉक्टर पवन मिश्रा ने साफ तौर पर बताया कि इस व्यवस्था के चलते अभी तक गांव में किसी भी प्रकार की चोरी की घटना नहीं हुई है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।
