सिद्धार्थनगर खेसरहा :खेसरहा थाना क्षेत्र बेलउख के एक बाग में एक शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के आकाश गुप्ता पुत्र डबल ग्राम बनोहिया बुजुर्ग के रूप में हुई है।
खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटना की जांच कर रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी ने घटनास्थल से कहा कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
जांच के दौरान घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
