सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण

दिनांक: 10.09.2025 सिद्धार्थनगर

नेपाल में जारी हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी और गश्त अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष लोटन के नेतृत्व में पीएसी और एसएसबी के जवानों के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त एवं चेकिंग की गई। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एसएसबी के साथ आवश्यक वार्ता भी की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के आदेश के अनुसार यह कदम नेपाल में हो रही हिंसा के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सीमा क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।

संबंधित थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नागरिकों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *