सफाई कर्मियों की लापरवाही और नगर पंचायत की चुप्पी स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा
मुख्य समाचार:
गांधीनगर वार्ड शिव बाबा मंदिर के पास रहने वाले लोग लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। इस क्षेत्र में न तो नियमित रूप से झाड़ू लगाई जाती है और न ही नाले की सफाई की जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी जानबूझकर इस क्षेत्र की अनदेखी करते हैं।
आश्चर्यजनक यह है कि जिस वार्ड की साफ-सफाई की उपेक्षा
की जाती है वहीं पर कस्बे का कूड़ा लाकर गिराया जा रहा है। इसका प्रमाण आज खींची गई एक तस्वीर है जिसमें साफ दिखाई देता है कि सफाई कर्मचारी वार्ड के बाहर से कचरा लाकर शिव बाबा मंदिर के पास ही डाल रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि गंदगी और रुके पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का ख़तरा बना हुआ है। इसके बावजूद ना कोई जनप्रतिनिधि व नगर पंचायत न तो सफाई सुनिश्चित कर रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर रही है।
पहले भी उठ चुका है मुद्दा
यह कोई पहली बार नहीं है जब गांधीनगर वार्ड शिव बाबा मंदिर के पास की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी यही मामला मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हो चुका है। लेकिन न तो नगर अध्यक्ष ने जांच करवाई न ही वार्ड सभासद ने इस पर कोई ध्यान दिया और न ही अधिशासी अधिकारी ने कोई कार्रवाई करना उचित समझा।
जनता की मांग:
गांधीनगर वार्ड शिव बाबा मंदिर के पास की जनता ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए। साथ ही जिम्मेदार नगर पंचायत अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की जाए।
