चिल्हिया सिद्धार्थनगर : आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, बारावफात रबी उल अव्वल और विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए थाना चिल्हिया में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष चिल्हिया द्वारा आयोजित की गई।
गोष्ठी में थानाक्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों धर्मगुरुओं और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आने वाले त्यौहारों के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए साझा रणनीति बनाना था।
थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थितों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सद्भावना बनाए रखें और त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
