पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में सम्मान समारोह

सिद्धार्थनगर : पुलिस महानिदेशक एवं उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस प्रमुख द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस उपाधीक्षक अरुणकान्त सिंह को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह प्रशस्ति पत्र जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में भेंट किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अरुणकान्त सिंह की सेवाएं अनुकरणीय रही हैं। उनकी कार्यकुशलता अनुशासन और जनहित कार्यों के कारण पुलिस विभाग को गौरव प्राप्त हुआ है।

पुलिस विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *