शोहरतगढ़ में दुर्गा सप्तमी पर कल होगा फलाहार कार्यक्रम

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :

शारदीय नवरात्र दुर्गा सप्तमी के अवसर पर नगर के श्रीराम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ में सोमवार, 29 सितंबर 2025 की शाम 6 बजे से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही सम्मिलित होंगे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति रहने की संभावना है।

आयोजक बबीता कसौधन निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने माताओं बहनों और नगरवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर अतिथियों के विचार सुनें और फलाहार प्रसाद ग्रहण करें।

निवेदक योगी सेवक सौरभ गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन नगर की परंपरा है और हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी अपेक्षित है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *