जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति को दिया कम्बल अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर 24 दिसम्बर 2025 :

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन अपने कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा। अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिव्यांग व्यक्ति को कम्बल प्रदान किया तथा संबंधित अधिकारी को उसकी शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में स्थित निःशुल्क रैन बसेरों का निरीक्षण करें तथा गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराई जाए जिससे ठंड से आमजन को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

📍रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *