सिद्धार्थनगर 8 नवम्बर 2025:
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर से आए प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं ने अपनी कला प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि ।
> युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को मंच देना ही सशक्त भारत की नींव है।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत लोकनृत्य वाद विवाद नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारीगण शिक्षक गण तथा अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
📸 रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
