110 वाहनों पर ₹1.27 लाख का शमन शुल्क कॉलेज में एनसीसी छात्रों को किया गया जागरूक
सिद्धार्थनगर:
आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को जनपद सिद्धार्थनगर में यातायात माह के छठे दिवस पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता और प्रवर्तन की संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अभियान चलाया।
अभियान के तहत हाई डिल तिराहा सिद्धार्थ तिराहा पेट्रोल पंप तिराहा स्वामी विवेकानंद चौक सनई चौराहा साड़ी तिराहा बांसी मार्केट रोडवेज बस स्टेशन बांसी आदि स्थानों पर पीए सिस्टम के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
साथ ही रतन सेन डिग्री कॉलेज में N C C छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और पंप लेट्स का वितरण कर उन्हें गुड सेमेरिटन सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के बारे में भी बताया गया।
प्रवर्तन कार्यवाही के तहत दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बिना हेलमेट वाहन चलाना चार पहिया में सीट बेल्ट का उपयोग न करना सड़क किनारे अवैध पार्किंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 110 वाहनों से ₹127500 शमन शुल्क वसूल किया गया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात वातावरण बनाया जा सके।
