यातायात माह का समापन उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर 1 दिसम्बर 2025:

जनपद सिद्धार्थनगर में यातायात माह नवंबर–2025 का समापन सोमवार को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने की जिन्होंने उपस्थित नागरिकों पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन की अपील की।

समारोह में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों को मिला सम्मान

पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित लेखन, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कला प्रतियोगिता परिणाम कक्षा 8–12

प्रथम स्थान  अजीत कुमार

द्वितीय सामूहिक  सामूहिक समूह

तृतीय सामूहिक  आदर्श गुप्ता नेहा प्रजापति ससीता प्रजापति

निबंध प्रतियोगिता परिणाम कक्षा 8–12

प्रथम सामूहिक  प्रेरणा गुप्ता संध्या गुप्ता

द्वितीय सामूहिक  सभ्या शमा खातून

तृतीय स्थान अनुज्ञा चतुर्वेदी

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

चालान व वसूली की रिपोर्ट

वर्ष 2024

वाहनों का चालान: 10486

वसूला गया शमन शुल्क: ₹11526200

वर्ष 2025

चालान किए गए वाहन: 18163

वसूला गया चालान: ₹18915500

नवंबर 2025 तक कुल चालान: 72879

शमन किए गए वाहन: 8396

कुल शमन शुल्क वसूली: ₹82163700

एसपी ने बताए सुरक्षित यातायात के सूत्र

SP डॉ. अभिषेक महाजन ने लोगों को वाहन चलाते समय निम्न सावधानियों का पालन करने की सलाह दी

1. रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करें

2. गति सीमा का पालन करें

3. अगली सीट पर सीट बेल्ट अनिवार्य

4. मोबाइल का प्रयोग न करें

5. दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाएं

6. नशे की हालत में वाहन न चलाएं

7. रॉन्ग पार्किंग से बचें

8. वाहन चलाते समय मास्क भी लगाएं

यातायात माह में किए गए जागरूकता कार्यक्रम

1. 53 विद्यालयों में करीब 30164 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई

2. PA सिस्टम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया

3. रिजर्व पुलिस लाइन में निबंध व कला प्रतियोगिता आयोजित

4. विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

5. 2563 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया

6. 365 चालकों व पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

7. हेलमेट पहनकर आने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गय

अधिकतम चालान करने वाले थाना

1. प्रथम थाना मोहाना

2. द्वितीय थाना शिवनगर डिडई

3. तृतीय  थाना इटवा

सर्वाधिक चालान करने वाले पुलिस कर्मी

1. मु•आ• शिवशंकर  प्रथम स्थान

2. मु•आ• प्रदुम्मन शर्मा द्वितीय स्थान

3. टीएस आई अरमेश कुमार  तृतीय स्थान

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *