आज पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में स्थित परिवहन शाखा में परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा करते हुए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक A S P क्षेत्राधिकारी लाइन्स सदर प्रतिसार निरीक्षक प्रभारी परिवहन शाखा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पूजन के पश्चात सभी को मिष्ठान वितरण कर आयोजन का समापन किया गया।
पुलिस परिवार में उत्साह का वातावरण बना रहा।
