विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत को मिला नया राष्ट्रीय महामंत्री

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत में संगठनात्मक मजबूती के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

आदरणीय नि. कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत द्वारा विपिन कुमार सोनी को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके सामाजिक अनुभव संगठनात्मक सक्रियता एवं विश्वकर्मा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री विपिन कुमार सोनी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप विश्वकर्मा समाज के उत्थान एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *