विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान2025 जिलाधिकारी ने नौगढ़ तहसील में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 5 दिसंबर 2025: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों BLO के कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप अर्हता तिथि 1.1.2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत घर घर गणना की अवधि 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

निरीक्षण के दौरान DM ने बीएलओ को बांटे गए गणना प्रपत्र एन्न्यूमरेशन फॉर्म एवं मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि

लेखपाल व बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए हर मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित करें।

मतदाता फॉर्म भरने के बाद उसे बीएलओ रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त किया जाए।

गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग में तेजी लाई जाए।

जिन बीएलओ द्वारा 100% कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्हें अन्य बीएलओ का सहयोग कर शेष कार्य पूरा कराने को कहा गया।

तहसील शोहरतगढ़ में शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले BLO को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *