विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2025 10% से कम कार्य करने वाले BLO पर कार्रवाई के निर्देश

22 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी. एन. ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान2025 के तहत जनपद की विभिन्न तहसीलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई BLO बी.एल.ओ. द्वारा 10% से भी कम SIR कार्य पूर्ण किए जाने की गंभीर लापरवाही सामने आई।

जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए

10% से कम कार्य करने वाले BLO को स्पष्टीकरण जारी करने तथा कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि SIR कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण न करने की स्थिति में  संबंधित BLO के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि तहसील स्तर पर अधिकारियों अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही। न होने दे।               

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम को SIR कार्य की गति तेज करने और BLO की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *