विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक खुले ट्रांसफार्मरों पर जाली लगाने व बिल सुधार हेतु निर्देश

सिद्धार्थनगर :

जिले में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में कहा गया कि खुले में रखे ट्रांसफार्मरों पर सुरक्षा हेतु जाली लगाने का स्टीमेट/प्रस्ताव 15 सितम्बर 2025 तक उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत तारों को हटाने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए कि तहसील मे कैम्प लगाकर विद्युत बिलों में सुधार किया जाए और समयबद्ध तरीके से गलत बिलों को दुरुस्त किया जाए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *