विधायक विनय वर्मा ने गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी में अवैध फीस वसूली की जांच के दिए निर्देश डीएम ने गठित की दो सदस्यीय जांच समिति

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़:

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी नगर पंचायत स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी में छात्र-छात्राओं से शासन द्वारा निर्धारित फीस से कई गुना अधिक अवैध वसूली की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है।

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों से बिना रसीद अवैध फीस वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में एक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पहुंचे विधायक से भी कई छात्रों ने प्रबंध तंत्र पर जबरन धन उगाही का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस संबंध में प्राप्त वीडियो साक्ष्य विधायक द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी को कार्रवाई हेतु भेजे गए थे।

वर्मा ने बताया कि तत्कालीन डीआईओएस के संरक्षण के कारण पूर्व में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी जिससे विद्यालय प्रबंधन का मनोबल और बढ़ गया। हाल ही में पुनः परीक्षा पूर्व छात्र-छात्राओं से जबरन अवैध वसूली का मामला सामने आने पर पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो विद्यालय की संवेदनहीनता का प्रमाण है।

लगातार साक्ष्यों सहित शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने अब इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को पाँच दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

विधायक विनय वर्मा ने कहा मैं अपने क्षेत्र के किसी भी छात्र गरीब वंचित या पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराऊंगा।

📍रिपोर्ट – लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *