सिद्धार्थनगर 26 दिसम्बर 2025:
वीर बाल दिवस के अवसर पर मा• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारत मंण्डपम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार सिद्धार्थनगर में देखा गया। कार्यक्रम में मा• सांसद डुमरियागंज श्री जगदंम्बिका पाल, मा• विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, मा• जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान मा• अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव सहित अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सजीव प्रसारण के दौरान मा• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर साहिबजादों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय देश और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति महोदया द्वारा वीरता कला संस्कृति विज्ञान नवाचार एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का भी उल्लेख किया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मा• सांसद श्री जगदंम्बिका पाल ने कहा कि वीर साहिबजादों ने कम उम्र में असाधारण साहस का परिचय दिया और अन्याय के सामने झुकने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में देश के बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धनगढ़िया के कुल 60 छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के गुरुद्वारों में भी वीर बाल दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री महिपाल सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव सहित अन्य अधिकारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
