वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ• अभिषेक महाजन द्वारा आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्रिल अनुशासन एवं एकरूपता का अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दौड़ कराई गई तथा टोली वार ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण भी कराया गया। परेड के दौरान अनुशासन एकरूपता एवं सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन्स की विभिन्न शाखाओं मेस स्टोर कैंटीन परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन्स के आदेश कक्ष में उपलब्ध सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की गई तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस लाइन्स के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *