वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रात में किया रात्रि गश्त व चेकिंग का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जनपद में देर रात शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रि चेकिंग गश्त और पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया।

डॉ. महाजन ने 11 एवं 12 जनवरी 2026 की रात विभिन्न स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया और पी आरवी कर्मियों समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि रात के समय भी सतत निगरानी और गश्त जारी रखी जाए ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

रिपोर्टर:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *