सिद्धार्थनगर 7 नवम्बर 2025:
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त थाना परिसरों में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में किया गया जिसमें सभी पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति की भावना गूंज उठी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया तथा इसके माध्यम से एकता, देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
पुलिस विभाग के इस सामूहिक कार्यक्रम ने यह साबित किया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि वह शक्ति हैं जो देशवासियों को एक सूत्र में बांधती हैं।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
