त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी बांसी की पीस कमेटी बैठक दीपावली धनतेरस व छठ पर्व पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

 सिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2025:

त्योहार दीपावली धनतेरस लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय ने आज थाना शिवनगर डिड़ई पर पीस कमेटी गोष्ठी का आयोजन किया।

कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों संभ्रांत नागरिकों और लक्ष्मी पूजा आयोजकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने आपसी सौहार्द व सहयोग से त्योहार मनाने की अपील की गई।

यह बैठक डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई।

क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने उपस्थित लोगों को शासन एवं माननीय न्यायालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए किसी भी अफवाह या विवाद से बचने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिड़ई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *