22 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर।
आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा विजयदशमी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना चिल्हिया में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपील की।
➡️ बैठक में ग्राम प्रहरियों ने भी आश्वासन दिया कि वे पूर्ण सतर्कता एवं सहयोग के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का साथ देंगे।
