सिद्धार्थनगर।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने आगामी त्यौहार बारावफात एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया।
पुलिस टीमों ने अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों के चिन्हित हॉट स्पॉट व उसके आसपास के इलाकों में पैदल गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्कता और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
