टीकम गांव में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई 14 सिलेंडर बरामद FIR दर्ज

सिद्धार्थनगर : जनपद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील शोहरतगढ़ के विकासखंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम टीकम में अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

सूचना के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राकेश मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान अनिल कुमार यादव पुत्र अचिका प्रसाद के घर से 14 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। बरामद सिलेंडरों को निकट की गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया।

जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने के बाद 14 मार्च 2026 को थाना ढेबरुआ में अनिल कुमार यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *