थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र में दिनांक 12/13 सितंबर 2025 की रात्रि विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 15 एम्प्लीफायर 3 ब्रास ओवर 1 सोलर प्लेट 1 ट्यूबलर बैटरी 5 पट्टा 6 साउंड बॉक्स 54 ट्यूटर 2 स्पीकर 1 पीक अप व 1 मोटर साइकिल बरामद की गई।
◆ गिरफ्तार
1 जगत राम पुत्र रामनिवास निवासी बनकटी थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर।
2 अक्षय कुमार उर्फ रोहित पुत्र रामशंकर निवासी श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर थाना भवानी गंज सिद्धार्थनगर।
3 सुनील गुप्ता पुत्र मोहनलाल निवासी रसूलाबाद थाना गैड़ासबुजुर्ग बलरामपुर।
◆ पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वे डीजे की दुकानों की रेकी कर चोरी की योजना बनाते थे। चोरी का माल पीकअप व अपाची मोटरसाइकिल के माध्यम से ले जाकर बेचा जाता था। प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर बांट लिया जाता था। ◆ इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए टीम को ₹20000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
🔸 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा के कुशल निर्देशन में कार्यवाही की गई।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
👉 स्थानीय जनपदवासियों को असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की पुलिस द्वारा अपील।
👉 ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश।
Live 24 India News सिद्धार्थ नगर
