सिद्धार्थनगर 7 नवम्बर 2025:
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने एक नफर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समकक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने वाद संख्या 597/17 धारा 323 504 506 452 427 भादवि से संबंधित अभियुक्त शंकर पुत्र चरित्तर निवासी चरिगवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
1. उपनिरीक्षक बलिराम गौड़
2. हे• का• गिरजेश कुमार
3. का• रामसेवक यादव थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
थाना शोहरतगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
