थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

दिनांक 18.12.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन तथा मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में एवं नवीन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 18.12.2025 को थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना शोहरतगढ़ पर पंजीकृत मु•अ•सं• 219/2025 धारा 137(2) 87 बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्त को महला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण

1. मो• सलीम पुत्र बिजली

निवासी महली टोला पकड़िहवा

थाना  शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ•नि• वीरेन्द्र कुमार पासवान थाना शोहरतगढ़

2. का• पप्पू गुप्ता थाना शोहरतगढ़

3. का• अजीत कुमार यादव थाना शोहरतगढ़

थाना शोहरतगढ़ पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *