थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम एसपी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर 10 जनवरी 2026 :

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना उसका बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जिलाधिकारी ने सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद वरासत बंटवारा नाली व चक मार्ग से संबंधित प्रकरणों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकतम मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया जाए और किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ताओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गरीब व असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय भी दिया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष उसका बाजार राजस्व निरीक्षक लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *