सिद्धार्थनगर मोहाना 13 नवम्बर 2025:
मिशन शक्ति फेज 5.0 बहु बेटी सम्मेलन के तहत महिला सशक्तिकरण एवं शक्ति दीदी अभियान के क्रम में थाना मोहाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी विवाद में बिछड़े पति-पत्नी को पुनः मिलाया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में थाना मोहाना पर आवेदिका तरन्नुम पत्नी मोहम्मद रफीउद्दीन निवासी भगवानपुर टोला बसालतपुर की ओर से पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर काउंसलिंग कराई। आरक्षी बलबीर और महिला आरक्षी रोमी तिवारी के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच सुलह समझौता हो गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को समझते हुए भविष्य में सौहार्द पूर्वक जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया और थाना मोहाना पुलिस की संवेदनशील पहल की सराहना की।
💠 थाना मोहाना पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति अभियान की भावना नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
📝 रिपोर्ट — अर्जुन अग्रहरी Live 24 India News सिद्धार्थनगर
