सिद्धार्थनगर 20 फरवरी 2026: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाना मोहाना में पंजीकृत मु•अ•सं• 125/2025 धारा 137(2) 87 65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद ताज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मधुबनी टोला जनक नगर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक सर्वेश यादव उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता हे•का• आत्मानन्द नायक एवं का• विजय कुमार थाना मोहाना।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
