सिद्धार्थनगर
थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बोरी यूरिया खाद तथा 2 साइकिल बरामद की है। बरामद सामग्री को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवां भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक 27 दिसंबर 2025 को थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 544/1 के पास चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की गई।
बरामद 10 बोरी यूरिया खाद एवं 2 साइकिल को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवां भेज दिया गया है।
बरामदगी करने वाली टीम
उप निरीक्षक राम कुमार एसएसबी ककरहवा जनपद सिद्धार्थनगर
आरक्षी पिंटू सरोज एवं अनुराग तिवारी चौकी ककरहवां थाना मोहाना
सहायक उप निरीक्षक सा. रविकांत यादव एसएसबी ककरहवां
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
