थाना मिश्रौलिया द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बहू बेटी सम्मेलन आयोजित थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज

7 दिसंबर 2025 जनपद: सिद्धार्थ नगर 

थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत बहू बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एंटी रोमियो स्क्वॉड शक्ति दीदी साइबर क्राइम सुरक्षा तथा नए बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन गौरडीह में किया गया जिससे वे महिलाएं बालिकाएं जो थाना तक नहीं आ सकतीं उन्हें सीधा लाभ मिल सके।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम

माननीय पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी थाना मिश्रौलिया के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया

महिलाओं को दी गई मुख्य जानकारी

अपने साथ होने वाले अपराधों की पहचान और उससे बचाव

मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

1090  वुमेन पावर लाइन 181  महिला हेल्पलाइन 1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112  पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567  एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन नए आपराधिक कानूनों की संक्षिप्त जानकारी महिलाओं के घर घर जाकर मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर चस्पा कर जागरूकता बढ़ाना

मिशन शक्ति टीम के सदस्य

1. उ• नि• रामदरश यादव थाना मिश्रौलिया

2. उ• नि• धर्मराज थाना मिश्रौलिया

3. म• का• अनुपम थाना मिश्रौलिया

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *