थाना कपिलवस्तु पुलिस ने साइबर फ्राड के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश ₹1.07 करोड़ की धोखाधड़ी में संलिप्त 5 अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थ नगर :

थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा NCRP समन्वय पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त साइबर फ्राड संबंधी शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹10703720 (एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये) की साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फ्राड की धनराशि से खरीदे गए 7 मोबाइल फोन 1 मोटरसाइकिल 1 मारुति स्विफ्ट कार तथा ₹98200 नकद बरामद किए गए हैं।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जून 2024 में NCRP समन्वय पोर्टल पर अभियुक्तों के विरुद्ध भिन्न भिन्न राज्यों से कुल 35 साइबर फ्राड की शिकायतें दर्ज हुई थीं। विवेचना में पाया गया कि साइबर अपराधियों द्वारा म्यूल खाता संख्या 00000040548214309 में फ्राड की गई धनराशि मंगाई जा रही थी तथा उसका उपयोग निजी खर्चों में किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान IPS के कुशल पर्यवेक्षण में संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2025 को थाना स्थानीय पर मु•अ•सं• 85/2025 धारा 419 420 34 भादवि एवं 66 D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. शहजाद खान पुत्र अब्दुल कलीम निवासी कस्बा अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर

2. आशीष कुमार मिश्रा उर्फ अन्नू मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा मूल निवासी ग्राम बरकुल थाना चाकरचौड़ा जनपद कपिलवस्तु नेपाल वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु

3. परवेज पुत्र अब्दुल गफ्फार मूल निवासी ग्राम भैंसकुंडा थाना पकड़ी जनपद कपिलवस्तु नेपाल वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर

4. अब्दुल अहद पुत्र हामीद हुसैन निवासी बेलौहा बाजार थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता ग्राम सरदारनगर, थाना कपिलवस्तु

5. मोहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल समद निवासी अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी का विवरण

7 अदद मोबाइल फोन

1 अदद मोटरसाइकिल

1 अदद मारुति स्विफ्ट कार

₹98200नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु

2. उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र एवं सदरूल आलमीन  थाना कपिलवस्तु

3. आरक्षी आलोक यादव राहुल कुमार  थाना कपिलवस्तु

4. महिला आरक्षी सुषमा वर्मा थाना कपिलवस्तु

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *