सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु:
पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के साथ दिनांक 8 नवम्बर 2025 की रात्रि में थाना कपिलवस्तु का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कार्यालय हवालात गृह महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति केंद्र तथा आगंतुक कक्ष आदि का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने थाना प्रभारी सहित मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रिकॉर्ड संधारण थाने की स्वच्छता महिला सुरक्षा अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था जनता के विश्वास की आधारशिला है इसे बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर संवेदनशीलता पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा थाना प्रभारी कपिलवस्तु सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। रिपोर्टर – अर्जुन कुमार अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़
