थाना चिल्हिया में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर :                                              क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में थाना चिल्हिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाक्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बारावफात एवं विश्वकर्मा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि सभी धर्मावलंबी एक-दूसरे के पर्वों का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से दूर रहें।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील की।

बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने में हर संभव सहयोग करेंगे।

🔹 उल्लेखनीय है कि शांति समिति की ये बैठक त्योहारों पर सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *