महराजगंज:
जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को थाना चौक में पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी लोगों की शिकायतों पर संज्ञान लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिन्होंने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों एवं अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
