तहसील बांसी में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण घर घर गणना अवधि 11 दिसंबर तक बढ़ी

सिद्धार्थनगर: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत तहसील बांसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत घर-घर गणना अवधि को 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा वितरित और प्राप्त किए जा रहे गणना प्रपत्र एन्‍यूमरेशन फॉर्म का विवरण भी देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि

लेखपाल बीएलओ से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाएं।

मतदाताओं द्वारा भरे गए प्रपत्र बीएलओ रोजगार सेवक व ग्राम प्रधानों के माध्यम से एकत्र कराए जाएं।

फॉर्म की ऑनलाइन फीडिंग में तेजी लाई जाए।

जिन बीएलओ ने 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है वे अन्य बीएलओ का सहयोग कर कार्य को समय पर पूरा कराएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पूर्णतः पारदर्शी व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी

निखिल चक्रवर्ती उपजिलाधिकारी बांसी

तहसीलदार बांसी

अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि जिला लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *