सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़:
विकास खंड शोहरतगढ़ के ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को ग्राम पंचायत रमवापुर खास के स्वर्गीय ग्राम रोजगार सेवक कुलदीप गिरी के आकस्मिक निधन पर एक भावभीनी शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुलदीप गिरी एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और ग्राम विकास के प्रति समर्पित कर्मचारी थे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव प्रधान संगठन ग्राम रोजगार सेवक संगठन तकनीकी सहायक एवं सचिव संगठन सहित सभी से मृतक के परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देने की अपील की।
डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के आलोक में मृतक रोजगार सेवक की सेवा फाइल को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित कर परिजनों को नौकरी दिलाने की दिशा में त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए।
शोक सभा में खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम, APO अरुण कुशवाहा वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक अहमद नितिन श्रीवास्तव मनरेगा अकाउंटेंट अनिल कुमार मनरेगा ऑपरेटर सचिव कामेश्वर मिश्र तकनीकी सहायक पीयूष मिश्रा पशुपति नाथ चौधरी रोजगार सेवक विजय दुबे गिरजेश चौधरी रामसिंह अजय भारतीय रामस्वरूप गुप्ता संतोष राजेंद्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्रधानगण रोजगार सेवक व ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि स्वर्गीय कुलदीप गिरी के परिजनों को न केवल आर्थिक सहयोग दिया जाएगा बल्कि उन्हें न्याय एवं रोजगार दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। अर्जुन अग्रहरि संवाददाता सिद्धार्थ नगर लाइव 24 इंडिया न्यूज़
