सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ से बड़ी खबर
स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी उठाने वाले ही उड़ा रहे हैं उसकी धज्जियां
शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 गांधीनगर से लेकर शिव बाबा मंदिर के पास तक सड़क किनारे खुलेआम कूड़ा गिराया जा रहा है।
सफाई कर्मी कूड़ा डालकर मौके से फरार हो जाते हैं जिससे पूरे इलाके में गंदगी बदबू और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गयाहै।
📍 स्थिति इतनी भयावह है कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री स्वयं स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने की बात करते हैं
वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी खुलेआम स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्थानीय रहवासी व दुकानदार रोजाना इस गंदगी से परेशान हैं।
बच्चों व बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा लगातार मंडरा रहा है
परंतु नगर पंचायत प्रशासन अधिशासी अधिकारी और वार्ड सभासद सभी मौन हैं।
👉 निवासियों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत अध्यक्ष EO तक कई बार की
लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और कचरा उसी तरह पड़ा सड़ रहा है।
📌 शिव बाबा मंदिर के पास से होकर खुनुवा जाने वाली सड़क पर रोजाना आने-जाने वाले लोगों को नाक पर कपड़ा बांधकर गुजरना पड़ता है।
कूड़े के ढेर पर अब मवेशी खाने को मजबूर हैं जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
💬 स्थानीय लोगों की मांग:
नगर पंचायत प्रशासन तुरंत इस क्षेत्र की सफाई कराए
नाले पर ढक्कन लगाए और जो कर्मचारी सफाई में लापरवाही बरत रहे हैं
उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ पोस्टर और रिपोर्टों तक सीमित दिख रहा है।
जमीन पर हकीकत बिल्कुल उलटी है
शोहरतगढ़ में स्वच्छता नहीं गंदगी को बढ़ावा देने वाला अभियान चल रहा है
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरी Live 24 India News शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर :
