शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :
थाना शोहरतगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने 28 सितंबर 2025 को एक गुमशुदा बच्चे को मात्र 1 घंटे के अंदर खोजकर उसकी मां को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार किरन त्रिपाठी पत्नी गया प्रसाद त्रिपाठी निवासी सकारपार थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर जो बांसी में किराए के मकान में रहती हैं ने सूचना दी कि उनका 9 वर्षीय बेटा आर्यन त्रिपाठी घर से गुम हो गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो और महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने तुरंत कार्रवाई की।
टीम ने 1 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां किरन त्रिपाठी को सौंप दिया। बच्चे के परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामद करने वाले मिशन शक्ति टीम के सदस्य:
1. उ•नि• राज कुमार यादव थाना शोहरतगढ़
2. मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह थाना शोहरतगढ़
3. का• पवन यादव थाना शोहरतगढ़
4. म• का• उर्मिला देवी थाना शोहरतगढ़
5. म• का• मंजू सरोज थाना शोहरतगढ़
यह घटना मिशन शक्ति टीम की तत्परता और कुशलता का एक उदाहरण मानी जा रही है।
