इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जारी संघर्ष और बिगड़ती स्थिति के बीच पाकिस्तानी सेना में बड़ी भगदड़ मच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में 2500 से अधिक सैनिकों ने सेना छोड़ दी है।
POK और बलूचिस्तान में हिंसा से दहशत
जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में जारी हिंसा और लगातार हो रहे आतंकी हमलों से पाकिस्तानी सैनिक डरे हुए हैं। हाल के दिनों में बलूच विद्रोहियों के हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिससे सेना में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।
असुरक्षा और आर्थिक संकट बनी वजह
बढ़ती असुरक्षा, जवानों की लगातार हो रही मौतें और पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को इस भगदड़ की मुख्य वजह बताया जा रहा है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सैनिकों को समय पर वेतन और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे सेना में असंतोष बढ़ रहा है।
पाक सेना पर बढ़ता संकट
पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में सैनिकों का पलायन सेना की शक्ति और मनोबल को और कमजोर कर सकता है।